परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर मुख्यालय के प्रोजेक्ट यमुना गर्ल्स हाईस्कूल में तमाम सुविधाओं के बावजूद छात्राएं नामांकन कराने से कतरा रही हैं। ऐसा स्कूल में कठोर अनुशासन को लेकर है। अन्य शिक्षण संस्थाओं में स्कूल में आई छात्राएं दिनभर बेरोकटोक बाजार में घूमती हैं। उनकी सुधि तक लेने वाला कोई भी नहीं। गर्ल्स हाईस्कूल की प्रभारी हेडमास्टर उर्मिला ने बताया कि स्कूल में शिक्षक, कमरे, अन्य साधन उपलब्ध हैं। बावजूद छात्राओं की बात तो दूर उनके अभिभावकों में भी नामांकन को लेकर कोई उत्सुकता का नहीं दिखना चिंता का विषय है। स्कूल में शिक्षण अवधि के दौरान छात्राओं का परिसर से निकलना संभव नहीं। वहीं उन्हें उचित शिक्षा भी दी जाती है। कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक करने के प्रयास किए जाएंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…