Maharajganj News

केन्द्र सरकार सीमा व आंतरिक सुरक्षा के लिए सजग

परवेज़ अख्तर/महराजगंज/सीवान:- ​केन्द्र सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा के अलावा आंतरिक सुरक्षा को भी लेकर काफी संजीदा है। इसके लिए प्रधानमंत्री कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं। सेना की शक्ति बढ़ाने के साथ ही विश्व स्तर पर कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। आज अपना देश विश्व में एक अलग पहचान बना चुका है। उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने रविवार की देर शाम मुख्यालय के गांधी आश्रम में बसंतपुर व नबीगंज के पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से कही। सांसद अपने संसदीय क्षेत्र सारण के जलालपुर आइटीबीपी कैम्प में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की सफलता को लेकर क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने मौजूद लोगों से गृह मंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। इससे पहले मुख्यालय में आगमन पर प्रखंड बीजेपी अध्यक्ष रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में सांसद को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। जिला अनुश्रवण समिति सदस्य त्रिभुवन राम ने कहा कि सांसद के नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अपना क्षेत्र भी विकास की दौड़ में अगली कतार में खड़ा होगा। मौके पर भगवानपुर बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, नबीगंज के अवधेश पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह, रंजीत प्रसाद, रंजीत कुमार शुक्ला, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह पप्पू, रामकुमार सिंह, सुनील सिंह, संजय पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, पवन सिंह, दारा सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, कमलेश कुमार, पुष्पेन्द्र बाबा समेत दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026