Categories: छपरा

छपरा में कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू, 73 केंद्र बनाए गए

छपरा: बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई वही सारण जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इस इन पर 66490 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं वहीं छपरा सदर अनुमंडल में सबसे ज्यादा 58 परीक्षा केंद्र हैं जबकि सोनपुर में 6 और मोहल्ला में 9 केंद्र बनाए गए सभी परीक्षार्थियों को सुबह सुबह 9:00 बजे से ही प्रवेश दिया गया और 9:30 पर परीक्षार्थियों का प्रवेश रोक दिया गया वहीं जिले में 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक दिया गया है।

सभी वीक्षक प्रत्येक पाली की परीक्षा में इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके द्वारा संयुक्त परीक्षार्थियों की जांच कर ली गई है और परीक्षार्थियों के पास कोई आपत्तिजनक सामान नहीं है इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली सुबह 9:30 बजे से अपराहन 12:45 तक और दूसरी पाली 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित की जा रही है इस बार 1 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाली इंटर की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है सोशल मीडिया व साइबर सेल पर भी रहेगी विशेष नजर जिला प्रशासन ने साइबर सेल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखा जा रहा है।

वही आज घने कुहासे और ठंड के बीच इंटर की परीक्षा शुरू हुई है ठंड को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है वही इस बार पूरे बिहार से 13.45 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और पूरे बिहार में 1471 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा एक साथ शुरू हुई है वही हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से विशेष निगरानी की जा रही है। सारण जिले में इन परीक्षाओं पर नजर रखने के लिए विशेष रुप से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024