छपरा: छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर एकमा के माने गांव में स्थित लाइन होटल के समीप खड़े बालू लदे ट्रक के चक्का से गिट्टी निकालने के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो चालकों को रौंद दिया. इस घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया. बताया जाता है कि छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531पर मौजूद रात्रि गश्ती पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायल चालकों को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया. जहां चिकित्सा के दौरान दोनों घायल चालकों की मौत हो गयी.
बताया जाता है कि दोनों मृत चालकों की पहचान हो गई है. जिनकी पहचान सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी कला गांव के बिगन प्रसाद के पुत्र लक्ष्मण प्रसाद (32) व पचरूखी थाना क्षेत्र के गंभहरिया गांव के रामायण चौधरी के पुत्र छोटेलाल यादव (42) के रूप में हुई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया. घटना देर रात की है. क्षेत्र में एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद समेत पुलिस कि तत्परता व मानवीय संवेदना की सर्वत्र सराहना हो रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…