Tarwara Hindi News

तरवारा के कर्णपुरा में हुई सड़क दुर्घटना में इंटरमीडिएट की छात्रा घायल, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक जप्त

परवेज़ अख्तर/सिवान : बसंतपुर मुख्य मार्ग पर कर्णपुरा बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बुधवार की सुबह एक इंटरमीडिएट की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए आस पास के लोगों में ट्रक चालकों के प्रति आक्रोश देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

वहीं घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया हैं। इसके बाद घायल छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल छात्रा कर्णपुरा गांव निवासी शशि भूषण दुबे की पुत्री काजल कुमारी है। जो इंटरमीडिएट की छात्रा है।वह अपनी मम्मी के लिए दवा लाने कर्णपुरा बाजार गई थी। दवा लेकर वह घर लौट रही थी।

इस दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। सड़क दुर्घटना में छात्रा के दोनों हाथ ट्रक के चक्के के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहोश हो गयी। इसके बाद आसपास के लोगों ने बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026