Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़ी खबर:- आंदर के तियाय में दो लोगों की दर्दनाक मौत ठोकर से हुई है या कुछ और ?

  • दो पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है पुलिस !
  • कहीं हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दुर्घटना का रूप तो नहीं दे दिया है अपराधियों ने ?
  • दोनों शव तथा बुलेट बाइक को पुलिस ने किया बरामद
  • रात के समय मीरपुर गांव में आयोजित एक पार्टी अटेंड का क्या है राज ?
  • परिजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:- सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के तियाय नहर के समीप मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की ठोकर से बुलेट बाइक नहर में जा गिरी। इस घटना में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी निर्भय सिंह(35) व गोपाल प्रसाद (30) के रूप में हुई है।उधर उक्त घटित घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजन दहाड़ मार रो बिलख रहे हैं। परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा गांव शोकाकुल हो गया है।  ऐसा माना जा रहा है कि पचोखर गांव के लिए बुधवार काला दिन साबित हुआ। घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक दोनों व्यक्ति बुलेट बाइक पर सवार होकर मीरपुर गांव में आयोजित एक पार्टी अटेंड करने के बाद वापस अपने घर को लौट रहे थे कि तभी तियाय नहर के पास काल क्रूर बनकर आ पहुंची एक अज्ञात वाहन ने बुलेट बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बुलेट बाइक नहर में जा गिरी।

जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि परिजनों को मौत की सूचना बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा दी गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा अपने दोनों लाडले के शव को देख फफक – फफक रोने बिलखने लगे। यहां बताते चले कि बुधवार की अहले सुबह गांव के कुछ युवक शौच के लिए उक्त स्थान पर गए हुए थे। की तभी पानी में पड़े दो शव तथा बुलेट बाइक को देख भौचक रह गए। युवकों ने दोनों शव तथा बुलेट बाइक को देख शोर मचाना शुरू किया। युवकों के शोर पर धीरे-धीरे घटनास्थल पर ग्रामीणों की हुजूम उमड़ पड़ी। इसी बीच किसी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में तेज बहाव के बीच से दोनों शव को ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।तथा ग्रामीणों के निशानदेही पर दोनों शव की शिनाख्त कर ली।

इसके बाद परिजनों को सूचना दी।पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत किस वजह से हुई है। इसकी जांच की जा रही है।क्योंकि पुलिस का कहना है कि देर रात होने की वजह से किसी ने बाइक को नहर में गिरते हुए नही देखा है।पुलिस बाइक को नहर में गिरने, बुलेट बाइक के पीछे लगी ठोकर के निशान,और बाइक के छतिग्रस्त होने,तथा मौत के कारणों की जांच, दुर्घटना की वजह और परिजनों से पूछताछ कर रही है। बहरहाल चाहे जो हो घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पंचनामा के आधार पर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का खुलासा संभव हो पाएगा कि दोनों लोगों की डूबकर मौत हुई है या दोनों लोगों को अपराधियों द्वारा हत्या कर उसके शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दुर्घटना का रूप देकर उक्त नहर में फेंक दिया गया था। उधर उक्त घटित घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया है।ग्रामीण इस घटना को लेकर कई तरह से चर्चा कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024