सिवान:- जिले के दरौंदा प्रखंड मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को दरौंदा प्रखंड के बगौरा में उत्सव की तरह मनाया गया। प्रिंस गुप्ता ने अपने शब्दो मे कहा कि योग भारत की एक प्राचीन विद्या है। अनेक ऋषि-मुनियों ने योग के बल पर लोगों को साध्य बनाने के साथ ही योग के जरिए निरोग बनाया। योग की बदौलत ही उनके जीवन में नया मोड़ आता हैं। योगप्राणायाम रोज करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। आज के इस आधुनिक तकनीकी युग मे योग ही हमारे जीवन को स्वस्थ रख सकता हैं।वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियों के बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में इसका उल्लेख मिलता है। सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग और समाधि को प्रदर्शित करती मूर्तियां प्राप्त हुईं। हिन्दू धर्म में साधु, सन्यासियों व योगियों द्वारा योग सभ्यता को शुरु से ही अपनाया गया था, परंतु आम लोगों में इस विधा का विस्तार हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। उन्होंने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नियमित योगाभ्यास पर बल दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…