भगवानपुर हाट: अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मारी, बाइक चालक बुरी तरह घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड से गुजर रही एनएच-331 पर जिले के सीमा पर कल्याणपुर गांव के पास तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक में धक्का मार देने से एक बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. ठोकर मारने के बाद वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया.

आसपास के स्थानीय लोगों ने घायल बाइक चालक को तत्काल इलाज के लिए नजदीक के भगवानपुर सीएचसी में भर्ती कराया. उसके साथ सारण जिले के सहाजितपुर थाने की पुलिस भी थी. घायल युवक महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रिसौड़ा गांव का राजेश कुमार मांझी बताया जाता है. दुर्घटना में उसका बायां पैर टूट गया है. सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024