परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार के राहुल मोड़ के पास छपरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने आये बाइक सवार को बचाने में एक हार्डवेअर दुकान में जा घुसी. लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से दुकान बंद था और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान के बगल में एक पेड़ से जा टकरा गयी.
व्यवसायी सोनापिपर निवासी रामायण सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में दुकान के बाहर रखा सीमेंट का करकट क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे उन्हें हजारों रुपये की क्षति हुई. इधर घटना की सूचना मिलते ही पचरुखी थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल स्वयं दल बल के साथ पहुंच कर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी लेकर गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिती के मद्देनजर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…