Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान स्टेशन पर वितरण करने वालों की हुई थर्मल स्कैनर से जांच

परवेज अख्तर/सिवान : श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में 13 वें दिन भी पॉकेटबंद भोजन का वितरण किया गया। इसके पहले सीवान स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में जरुरतमंदों के बीच पॉकेट बंद भोजन वितरण करने से पहले समिति के सदस्यों के अनुरोध पर शुक्रवार की रात आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने थॉर्मल स्केनर से सभी सदस्यों की जांच की। इसमें सभी सदस्यों का तापमान सामान्य पाया गया। डीएवी पीजी कॉलेज के सहयोग से चौथे दिन भी पौकेटबंद भोजन का वितरण किया गया।

साथ ही समिति ने निर्णय लिया है कि अब गरीबों को पॉकेटबंद भोजन के साथ ही फल भी दिया जाएगा। इसकी भी शुुरुआत कर दी गई है। पॉकेटबंद भोजन का वितरण सीवान स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में लॉक डाउन नियम व सोसल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किया गया। इसके पहले रामराज्य मोड़, सिसवन ढाला, आंदर ढाला, स्टेशन रोड, रामनगर दलित बस्ती में भी वितरण किया गया।

पॉकेटबंद भोजन के साथ ही बिस्कूट का भी पॉकेट दिया गया। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, महासचिव अरविंद कुमार पांडेय, डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित, ऋचा इंडेन के एमडी विकास कुमार सिंह जीशु, मृत्युंजय कुमार सिंह, मणिकांत पांडेय, प्रभारक पांडेय,जेपी यादव, अभिषेक कुमार आर्यन, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक सोलंकी, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026