गुठनी

गुठनी में कोरोना संदिग्धों की पहचान के लिए शुरू हुआ घर-घर सर्वे

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना से जंग जीतने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहें हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। अब पल्स पोलियो अभियान की तरह ही कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भी घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।

गुठनी में इस कार्य को करने के लिए आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक तथा आशा कर्मियों व अन्य उत्प्ररेकों की मदद ली जा रही है। इस सर्वे का जायजा लेने के लिए शनिवार की दोपहर जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय ने गुठनी प्रखंड के गुठनी पश्चिमी, पूर्वी तथा कई पंचायतों में पहुचकर सर्वे टीम से आवश्यक पूछताछ करते हुए कई दिशा निर्देश भी दिया। इस संबंध में ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा बीडीओ धीरज कुमार ने बताया कि सर्वे कार्य के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कोविड 19 फॉर्म उपलब्ध कराये गये हैं।

इसमें तीन स्तरों पर सूचना उपलब्ध कराने का काम किया जाना है। कोविड 19 फॉर्म के तहत पहला प्रपत्र स्थानीय स्तर पर नियुक्त किये गये दलकर्मी भरेंगे। कोविड 19 फॉर्म के तहत 2, 3, व 4 प्रपत्र को पर्यवेक्षक तथा फॉर्म 5 जिला स्तर पर भरने का काम किया जायेगा। सर्वे के दौरान प्रत्येक घर में हाउस मार्किंग की जाएगी और संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों के घरों पर चिह्नित किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026