परवेज अख्तर/सिवान:- एडीजे चार रामायण राम की अदालत ने एक अग्रिम जमानत आवेदन की सुनवाई के दौरान आईओ द्वारा समय से केस डायरी नहीं भेजने पर दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है. इस आदेश की कॉपी एसपी और पुलिस विभाग के लेखा शाखा तथा जिला कोषागार पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया है. बताते चलें कि दरौली थाना कांड संख्या 106/19 के नामजद अभियुक्त प्राण पति कुंवर समय समेत दस आरोपियों का अग्रिम जमानत आवेदन जिला जज के कोर्ट में 17 सितंबर को दाखिल किया गया था. जिला जज ने सुनवाई के दौरान इस आवेदन को एडीजे चार के न्यायालय में भेज दिया. यहां एडीजे चार ने केस डायरी नहीं भेजने पर 19 नवंबर को शीघ्र केस डॉयरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. निर्देश के बाद आइओ द्वारा केस डॉयरी नहीं उपलब्ध करायी गयी. आइओ की इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…