Siwan News

आर्म्स मामले में आईओ ने दी गवाही

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सिवान :- गत एक वर्ष पूर्व पुलिस छापामारी में चार अभियुक्तों के पास से बरामद आधा दर्जन आग्नेयास्त्र एवं गोली बारूद के मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता वागेश्वरी तिवारी ने अपनी गवाही मंगलवार को दर्ज कराई। अपर जिला न्यायाधीश चतुर्थ मनोज कुमार तिवारी की अदालत में तत्कालीन आइओ वागेश्वरी तिवारी ने अपनी गवाही दर्ज कराते हुए बरामद किए गए असलहो, जिंदा कारतूस एवं अन्य सामानों का पहचान किया।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किसी बड़े घटना का अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए चार बदमाशों को पुलिस बल ने छापामारी के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस बल को सूचना मिली थी कि बड़हरिया थाना के आलापुर गांव में एक झोपड़ी में कुछ बदमाश इकट्ठे हुए हैं तथा एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। उक्त सूचना मुख्यालय को दी गई। मुख्यालय ने बड़हरिया के तत्कालीन दारोगा आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एमएच नगर थाना, सराय ओपी, पचरुखी थाना, मुफस्सिल थाना ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 9 जनवरी 17 की संध्या 6 बजे आलापुर में छापेमारी कर चार बदमाशों रियाजुद्दीन, सोनू,निर्भय कुमार एवं अभय यादव को बंदूक, पिस्टल, रिवाल्वर आदि के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में गवाही अंतिम चरण में है और फैसला जल्द आने का संभावना है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024