Siwan News

बैंक कैशियर ने जीविका दीदी समेत तीन महिलाओं को पीटा

​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक परिसर में मंगलवार की सुबह अचानक उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार यहां रुपये की निकासी करने आई जीविका दीदी सहित तीन महिलाओं को बैंक के कैशियर ने पीट दिया। इसके बाद बैंक के उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को किसी तरह से शांत कराया। मामले में बताया जाता है कि विदित हो कि जगदीशपुर निवासी प्रियंका कुमारी पप्पू जीविका समूह में कार्य करती हैं। उक्त जीविका दीदी मंगलवार को अपने समूह का 20 हजार रुपये बैंक से निकालने के लिए सेंट्रल बैंक के नौतन स्थित शाखा में पहुंची थीँ। जब प्रियंका ने बैंक के कैशियर से पैसे मांगे, तो कैशियर अखिल बैठा महिला को अपशब्द कहने लगे। कैशियर के इस बर्ताव का प्रियंका सहित कई महिलाओं ने विरोध किया। इस पर कैशियर ने बैंक में रखा स्टील का स्केल उठाकर प्रियंका सहित तीन महिलाओं की पिटाई कर दी। इसको लेकर बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि पूर्व में भी कैशियर के बर्ताव से ग्राहकों से नोकझोंक होती रही है। कैशियर के बर्ताव से गुस्साए ग्राहकों ने लगभग दो घंटे तक हंगामा करते हुए कैशियर को गिरफ्तार करने एवं हटाए जाने की मांग करते रहे। मारपीट की सूचना पाकर नौतन थाना प्रभारी अनिल कुमार बैंक में पहुंचकर ग्राहकों को शांत कराया और पीड़ित महिला द्वारा लिखित आवेदन लेकर जांच की बात कही।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026