Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बच्चों को खिलाई गई आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां

परवेज अख्तर/सिवान : बच्चों के स्वास्थ स्तर में सुधार लाने व एनीमिया बीमारी समाप्त करने के उद्देश्य से बुधवार को गांधी मैदान स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय कचहरी मोती स्कूल से साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रंजीता ने किया। ये कार्यक्रम स्वस्थ, शिक्षा व समाज विभाग से सहयोग से किया जा रहा है। जिले में किशोर-किशोरियों का लक्ष्य पांच लाख 11 हजार 445 रखा गया है। यह नीली गोली सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र में दी जाएगी। जिला प्रतीरक्षण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि नौ माह से 15 साल तक किशोर किशोरियों को प्रत्येक बुधवार को एक बार नीले रंग की आयरन और फोलिक एसिड की गोली खिलानी है। लगातार 52 सप्ताह तक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में इसे देना है। बताया कि आयरन की कमी से बचने की लिए और खून की कमी को दूर करने के लिए इस दवा को दिया जाता है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शिव चंद्र झा, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय, एसएमओ डॉ. सुबीन सुब्रिमनियन, अशोक कुमार शर्मा आदि अधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026