Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हाजीपुर के 220 केवी ग्रिड में एसएफ 6 गैस लीक होने से बिजली रही ठप

परवेज अख्तर/सिवान : हाजीपुर स्थित 220 केवी विद्युत ग्रिड में एसएफ 6 गैस लीक हो जाने से बुधवार की सुबह जिले में अचानक चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। अचानक ग्रिड में सप्लाई ठप होने से एकाएक अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई। आनन फानन में अधिकारियों ने इसकी जानकारी जब जुटाई तो पता चला कि हाजीपुर के 220 केवी विद्युत ग्रिड को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एसएफ गैस ( सल्फर हेक्साक्लोराइड) में लिकेज हो रहा है। इस कारण विद्युत की सप्लाई ग्रिड को नहीं हो पा रही है। गैस लिक होने के कारण छपरा, सिवान में आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। वहीं रेलवे में भी इस कारण विद्युत की सप्लाई आधे घंटे तक बाधित रही। मामले में कार्यपालक अभियंता ग्रिड शशांक शेखर ने बताया कि हाजीपुर स्थित 220 केवी विद्युत ग्रिड में कंरेट को नियंत्रित करने के लिए एसएफ 6 गैस होता है वह लीक हो गया था। इस कारण हाजीपुर से ही विद्युत सप्लाई छपरा और सिवान में ठप रही। हाजीपुर से आमनौर और फिर छपरा के बाद सिवान पहुंचती है। हाजीपुर से लाइन बंद होने से छपरा, सिवान व रेलवे की सप्लाई बंद हो गई। बाद में सिवान ग्रिड ने गोपालगंज और मशरख से पावर लेकर रेलवे को सप्लाई दिया और छपरा से रघुनाथपुर से सप्लाई लेकर रेलवे को आपूर्ति की। लेकिन इस व्यवस्था में आधे घंटे तक रेलवे की विद्युत आपूर्ति ठप रही। रेलवे में आधा घंटा 12:30 से 13:05 तक सप्लाई बंद रही, जबकि शहर में 12:30 से 4 बजे तक सप्लाई ठप रही। इस दौरान जिले को 20 मेगावाट बिजली मिली, जिसे रोटेशन के आधार पर चलाया गया, शाम चार बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई। वहीं रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर गोपाल कुमार ने बताया कि जिले से विद्युत सप्लाई आधे घंटे के लिए ठप थी, इस कारण यूपी से सप्लाई लेकर आपूर्ति बहाल की गई। परिचालन में कोई परेशानी नहीं आई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024