परवेज अख्तर/सिवान: हम सबके अभिभावक रहे समाज के धरोहर सीवान के जीरादेई के पूर्व विधायक डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह का देहांत पटना में हो गया है. इनके निधन से जनता दल यूनाइटेड सहित सीवान को अपूरणीय क्षति हुई है. उनकी पहचान और उनकी स्वभाव दल से उठ कर थी. जिसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती है. उक्त बातें जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही. प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका पार्थिक शरीर बुधवार की शाम तक पैतृक गांव कोडरा(मैरवा) में पहुंचेगा.
19 मई 2022 को सुबह दरौली सरयू नदी के तट पर अंतिम दाह संस्कार किया जाएगा. शोक व्यक्त करने वालो मे सांसद कविता सिंह, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, हेमनरायान साह, जदयू नेता अजय सिंह, जिप अध्यक्ष संगीता यादव, इंद्रदेव पटेल, मुर्तुजा अली कैसर, नंदलाल राम, निकेश चन्द्र तिवारी, नजमुल होदा, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, एकराम अदनान खां, सतेंद्र ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, सौरव कुमार, राहुल श्रीवास्तव, रंजीत यादव आदि शामिल रहे
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…