मैरवा: पैसा मांगने पर सिर मारकर फोड़ा, पचास हजार रुपये छीना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के घुघा टोला में एक पुत्र को रुपये मांगना महंगा पड़ गया. जब पिता सहित अन्य रिश्तेदारों ने चंद्रिका प्रसाद के खेत में जुआ खेलने के दौरान उसे मारपीट कर घायल कर दिया. घायल का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घायल सोनू जायसवाल है. वह दिल्ली में मजदूरी करता है और उसके पिता उसी के पैसे से जुआ खेलते हैं. उसने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है.

उसने आवेदन आरोप लगाया है कि उसने अपने पिता व अन्य रिश्तेदार को पांच लाख रुपया मजदूरी करके दिया था. रुपये मांगने पर भीम, कन्हैया जायसवाल, बाल्मीकि जायसवाल, अशोक जायसवाल, अर्जुन जायसवाल ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित सोनू जायसवाल ने अपने पिता पर शराब पीकर जुआ खलने और गुंडई करने का आरोप लगाया है. उसने आगे बताया कि मेरे पिता और रिश्तेदार मिलकर मेरा कमाई का पांच लाख रुपया उड़ा दिए है. उसने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी करवाई करने की गुहार लगायी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026