Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आइसोलेटेड कोरोना मरीजों ने स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई की, बाल-बाल बचे डॉक्टर, आरोपी को जेल

परवेज अख्तर/सिवान :- अनुमंडलीय अस्पताल मे उस समय ऑफर-तफरी मच गयी जब आइसोलेटेड कोरोना मरीजो को आइसोलेशन अवधि पूरा हो जाने के बाद घर भेजना था। बताया जाता है कि बीते 21 जुलाई को इसोलेशन वार्ड से ठीक हो कर कोरोना संक्रमितों को मुक्त करना था।जिसमें दो एम्बुलेंस की जरूरत थी।एक एम्बुलेंस महाराजगंज में उपलब्ध था।दूसरा एम्बुलेंस अन्य किसी पीएचसी से आने वाला था।अस्पताल प्रबंधन ने महाराजगंज में उपलब्ध एम्बुलेंस से कुछ कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों को सीवान भेज दिया। एम्बुलेंस आने में देर हई जिससे बचे हुए लोग आक्रोशित हो गए।वही लगभग तीन बजे दिन में एम्बुलेंस महाराजगंज पहुंची।

आइसोलेशन में बचे शेष लोगों को बाहर निकालने के लिए जब अस्पताल के चतुर्थ वर्गीय कर्मी बीरेंद्र पंडित पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने उनकी रड मुक्के से जम कर धुनाई कर दी। शोर – शराबा होने पर बचाव के लिए जब अस्पताल के डॉ नंदकिशोर प्रसाद गए तो उन पर भी आइसोलेशन वार्ड के लोग टूट पड़े, किसी तरह बचाव कर डॉ प्रसाद भाग निकले। फिलहाल में जख्मी कर्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।इसकी सूचना जिला डीएम, सीएस सीवान व अनुमंडल के एसडीओ,एसडीपीओ को दी गयी।प्रशासन के सक्रीयता से पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अस्पताल के जख्मी कर्मी बीरेंद्र पंडित के बयान पर दिलीप शर्मा पिता परमेश्वर शर्मा एवं संजय ठाकुर पिता मोहन ठाकुर दरौली निवासी को आरोपित किया।दोनों आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गयी।दिए गए आवेदन में डिस्चार्ज होने के दौरान दोनों आरोपी पर लोहे की राड से बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है।वरीय अधिकारियों के आदेश पर दरौंदा थाना में दोनों आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 186/ 29 दर्ज कर बुधवार के दिन सीवान जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026