Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रेलवे बस स्टेशन समेत सड़कों पर पसरा सन्नाटा

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए बिहार सरकार द्वारा लागू 15 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन का बुधवार को इसका व्यापक असर जिले से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक देखा गया। जहां शहर से लेकर प्रखंडों में बाजार हाट की सभी दुकानें बंद रहीं। सीवान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सड़कों पर पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। सड़क पर सिर्फ पुलिस एवं आवश्यक सेवा की गाड़ियां ही चल रही थी। पुलिस प्रशासन के लोग सड़कों पर चलने वाले आम राहगीरों को अपनी सुरक्षा के लिए घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील करते देखे गए ।

शहर में सिर्फ किराना, दवा, सब्जी एवं आवश्यक सेवा की दुकानें ही खुली थी। इस क्रम में कुछ जगहों पर बेवजह घर से निकलने वाले लोगों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई और उन्हें डांटा फटकारा और कुछ को दंडित भी किया ।वहीं अन्य प्रांतों एवं लंबी यात्रा पर जाने वाले लोग एक आध बार नजर आ जाते थे। शहर के महादेवा ,श्रीनगर ,थाना रोड, सुनार पट्टी ,आंदर ढाला इत्यादि स्थानों में भी दुकानें बंद ही दिखे।

लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ,अनुमंडल पदाधिकारी राम बाबू बैठा पूरे दिन जिला मुख्यालय की विभिन्न सड़कों पर भ्रमण करते दिखे। कोरोना महामारी को रोकने को लेकर जिला प्रशासन हरसंभव कोशिश कर रहा है ।और लोगों से घरों में रहने,सामाजिक अनुशासन का पालन करने एवं बेवजह सड़कों पर नहीं घूमने की अपील की जा रही है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026