Siwan News

इसराइल की चाकू गोदकर हत्या

घटना : बिंदुसार हामिद गांव का

दूसरा घायल रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मुफ्फसिल क्षेत्र के बिन्दुसार हामिद गांव में रविवार की देर रात्रि किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई।और देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया। इसी बीच दोनों गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।मारपीट के बाद एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के दो लोगों को चाकू से गोद दिया। इस दौरान एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में घायल युवक को त्वरित उपचार के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां त्वरित उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।उधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना तथा महादेवा थाना की पुलिस दल- बल के साथ मौके वारदात पर पहुंची तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।खबर लिखे जाने तक घटना की सही जानकारी नहीं मिल सकी थी।

उक्त घटना को लेकर गांव के दो गुटों में तनाव व्याप्त है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गांव में कैंप की हुई है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने कोई सटीक जवाब नहीं दी। मृतक की पहचान इसराइल निया लगभग 22 वर्ष के रूप में की गई है। जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गांव का बताया जा रहा है घटना की सूचना पर एएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024