Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

24 घण्टे से सदर अस्पताल में पड़ा है शव, मरीज हलकान

परवेज़ अख्तर/सिवान:- सदर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण पुरुष वार्ड में मंगलवार को एक अज्ञात वृद्धा का शव 24 घंटे से अधिक समय तक बेड पर पड़ा रहा। जिसे न तो वार्ड से बाहर ही निकाला गया और ना ही उसके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू किया गया। इस दौरान शव से बदबू आने के कारण वार्ड में भर्ती मरीज व उनके परिजन परेशान रहे। नाक पर रुमाल रखकर परिजन मरीजों से मिलने पहुंच रहे थे। शव के बगल वाले बेड पर मरीजों को इलाज कराने में काफी परेशानी हुई। कई मरीज के परिजनों ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बता दें कि वार्ड में एक अज्ञात वृद्धा को भर्ती किया गया था। जिसकी मौत सोमवार को सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में हो गई। मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की, लेकिन दोपहर 2 बजे दिन तक अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए वार्ड से बाहर नहीं निकाला गया था। मरीज व उनके परिजनों का कहना था कि शव को वार्ड से बाहर किया जाए, ताकि उसके दुर्गंध से निजात मिले । वहीं पूछताछ करने पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए नगर थाना को सूचित किया गया है, कागजी कार्रवाई के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026