परवेज अख्तर/सिवान :- सीवान जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु लागू लॉकडाउन के मद्देनजर सार्वजनिक परिवहन परिचालन की अनुमति दी है । जिसके अनुसार जिले में साइकिल रिक्शा का परिचालन सिर्फ एक सवारी के साथ होगा । ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा का परिचालन विषम एवं सम अंक पंजीकरण संख्या के आधार पर किया जाएगा । प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सम संख्या के वाहन तथा मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को विषम संख्या के वाहन चलेंगे । ऑटो रिक्शा में चालक के अतिरिक्त दो व्यक्ति बैठ सकेंगे । टैक्सी, ओला, कैब, उबर आदि का परिचालन जिला के अंदर तथा बाहर किया जा सकेगा परंतु उसमें भी चालक के अतिरिक्त दो व्यक्तियों के बैठने की ही अनुमति होगी । अंतरजिला परिचालन सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत पास या स्पेशल ट्रेन के रेलवे टिकट के आधार पर की जाएगी । बाइक टैक्सी का परिचालन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा । परिवहन के साधनों में चालक एवं यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा । संबंधित वाहनों की साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था चालक द्वारा की जाएगी । कंटेनमेंट जोन की सीमा में पूर्व से चल रहे प्रतिबंध लागू रहेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…