परवेज अख्तर/गोपालगंज:-शुक्रवार की अपराह्न डीएम अरशद अजीज ने भोरे प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रवासियों के रहने के लिए बनाए गए कोरेंटाइन सेंटर का जायजा लिया तथा वहां की व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के कोरेंटाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां कोरेंटाइन किए गए कामगारों से बातचीत की तथा उनके खानपान से संबंधित स्थितियों की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्वॉरेंटाइन सेंटर के लोगों के लिए खाना पान की गुणवत्ता का खास ख्याल रखे जाने पर बल दिया. डीएम ने भोजन के लिए चावल आदि की गुणवत्ता की जांच की.उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि कोरेंटाइन किए गए कामगारों को मौसमी फल हरी सब्जियां समुचित मात्रा में उपलब्ध कराई जाय. गांधी स्मारक के कोरेंटाइन सेंटर निरीक्षण के बाद सीएम का काफिला बीपीएस कॉलेज परिसर पहुंचा, जहां नए क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए जाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए तथा नए आने वाले प्रवासियों के लिए वहां तत्काल समुचित प्रबंध करने की बात कही. इस दौरान डीएम ने रसोई स्थल का भी निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ डीडीसी सज्जन आर एसडीओ अनिल कुमार रमण वीडियो पन्नालाल सहित अन्य स्थानीय कर्मी उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…