परवेज अख्तर/सिवान : आईटीआई की परीक्षा रद होने के विरोध में शहर के वीएम हाईस्कूल स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों ने बुधवार को सड़क जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण सिवान-लकड़ी मुख्य मार्ग पर आवागमन आधे घंटे के लिए प्रभावित हो गया। इससे गाड़ियों की कतार सड़क के दोनों लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीओ अमन समीर, एएसपी कांतेश मिश्रा, महादेवा ओपी के पदाधिकारी व पुलिस लाइन से बल पहुंच गए और आक्रोशित परीक्षार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब परीक्षार्थी नहीं माने तो पुलिस ने बल का प्रयोग किया। परीक्षार्थियों पर लाठी चार्ज किया गया और उन्हें खदेड़ दिया गया। इसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोगों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी और लाठी चार्ज के डर से दुबक गए। वहीं लाठीचार्ज के दौरान कुछ परीक्षार्थियों को हिरासत में भी लिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…