मैरवा

दस घंटे के मेगा ब्लॉक से परेशान रहे रेल यात्री

परवेज अख्तर/सिवान : पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर- सिवान रेल खंड पर बुधवार को 10 घंटा के मेगा ब्लॉक से रेलयात्री काफी परेशान रहे। कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित का चलाया गया। वहीं कई ट्रेनों को जगह-जगह कंट्रोल किया गया। इससे वे काफी विलंब से चलीं। मैरवा रेलवे स्टेशन पर दिन भर यात्रियों की भीड़ लगी रही। ट्रेनों का पोजिशन जानने के लिए यात्री स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में जमे रहे। स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव और आरवीएम पांडेय यात्रियों को ट्रेनों के पोजिशन की जानकारी बार-बार देते हुए हुए परेशान दिखे। पूर्वोत्तर रेलवे के कुशीनगर रेलवे स्टेशन और गोरखपुर कैंट के बीच नंदा नगर के पास पुल संख्या 157 अंडर ग्राउंड रेल पुल बनाया जा रहा है। इसके लिए 10 घंटे का मेगा ब्लॉक रेलवे ने दिया था। साथ ही मैरवा रेलवे स्टेशन यार्ड के पूर्व क्रॉसिंग प्वाइंट बदलने के लिए 6 घंटे का रेल द्वारा ब्लॉक दिया गया था। इस कारण आप गाड़ियां जहां तहां कंट्रोल की गई थी। 12553 वैशाली एक्स. एवं 2565 बिहार संपर्क क्रांति एक्स. को परिवर्तित मार्ग को पडरौना होकर जाना पड़ा। वहीं 55019 अप सवारी गाड़ी और 5027 अप मौर्य एक्सप्रेस,3019 अप बाघ एक्सप्रेस भी प्रभावित रही। 3020 डाउन बाघ एक्सप्रेस को परिवर्तित रूट वाया कप्तानगंज-थावे सिवान होकर जाना पड़ा। इसी तरह 14674 डा. शहीद एक्सप्रेस वाया कप्तानगंज-थावे-सिवान होकर चली। 55116 डा.सवारी गाड़ी भी विलंब से चली। इस दौरान जहां रेल यात्री परेशान रहे। कुछ को अपनी यात्रा स्थगित कर वापस घर लौट जाना पड़ा तो कुछ ट्रेन पकड़ने सिवान चले गए। उधर यात्रियों द्वारा बार-बार ट्रेन का पोजिशन पूछने के लिए स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में यात्रियों की जमावड़ा से स्टेशन अधीक्षक और काफी परेशान दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026