Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रथम मुख्यमंत्री की जयंती पर साजपा चलाया गया जागरण रथ

परवेज अख्तर/सिवान : देश में बढ़ते क्षेत्रवाद, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, भाईचारा में पड़ रहे दरार आदि समस्याओं के लिए प्रतिजन जागरण के लिए सामाजवादी पार्टी जन जागरण रथ चला रही है। यह रथ बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ. कृष्णा सिंह की 131 वीं जयंती पर शुरू किया गया है। यह बाते पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर कही। उन्होंने कहा कि जन जागरण रथ बिहार बिहार के सभी जिलों में भ्रमण करेगा। गुरुरवार को बसंतपुर में रथ का स्वागत आपार भीड़ के द्वारा किया गया। आम नागरिकों में रुपये गिरते मूल्य,बढ़ते पेट्रोल व डीजल के मूल्य, गुजरात में बिहारियों की प्रताड़ना से गुस्सा देख रथ को पूरे प्रदेश में घुमाया जा रहा है। अभियान समिति के अध्यक्ष विशेश्वरनाथ सिंह ने कहा कि आम नागरिकों में एससी, एसटी एक्ट से भी नाराजगी है। सजपा समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर संप्रदायिक ताकतों को समाप्त करने का काम करेगी। मौके पर बिहार प्रदेश सजपा के युवा अध्यक्षधर्मेंद्र कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ममता सिंह, प्रदेश सचिव विणा देवी, मधुबनी के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव कमरे आलम एवं प्रेमशंकर चौहान आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026