Siwan News

अफवाह छोड़ें असली-नकली इसकी पहचान कार्यों से करें: आरसीपी सिंह

परवेज अख्तर/सिवान : किसी भ्रामक बातों पर नहीं जाएं, न ही अफवाह पर ध्यान दें। कौन असली है और नकली है इसकी पहचान कार्यों के आधार पर करें। कोई ऐसा लाल नहीं है,जो संविधान को बदल दे और आपके आरक्षण को समाप्त कर दें। यह बातें शहर के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित महादलित सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव सह सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने सबसे पहले अपने महापुरुषों को याद करते हुए उनके इतिहास को पढ़ने की अपील दलित व महादलित समुदाय के लोगों से की। कहा कि हमारे नेता नीतीश बाबू ने पूरे बिहार व समाज के हर वर्गों के लोगों के लिए योजनाएं चल रखी है।

इसे जन-जन तक पहुंचाएं। यहीं सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भी है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर चुस्की लेते हुए कहा कि जो लड़का बोलता है वह संविधान पढ़ा है। आजतक दसवां का प्रमाणपत्र नहीं दे सका। वह संविधान बदलने की बात कह कर लोगों में भ्रम पैदा कर रहा है। बाबा साहब ने इंग्लैंड व अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद पूरी दुनिया के संविधान का गहन कर भारत का संविधान बनाया है। ताकि हर घर सुरक्षति रहे, टूटे नहीं। इसे बदलने के पढ़ना होगा। साथ ही दो-दो सदनों में बहुमत हासिल करना होगा। देश में पहली बार संविधान में 42 वां संसोधन किया गया। इसमें जीवन के अधिकार को समाप्त करने की कोशिश की गई। उन्होंने दलित व महादलित समुदाय के लिए सरकार की चल रही योजनाओं को विस्तार से बताया। सम्मेलन की अध्यक्षता विधायक रवि ज्योति ने की। मंच का संचालन जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने किया। सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सह उपनेता विधायक दल श्याम रजक, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव, पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद अशोक चौधरी, सचेतक रत्नेश सदा, प्रवक्ता सह विधायक मनीष कुमार, पूर्व विधायक रवींद्र तांती, विकल प्रभारी विध्यानंद, विधायक श्यामबहादुर सिंह, रमेश सिंह कुशवाहा, कविता सिंह, हेमनारायण साह, अमरेंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, छोटेलाल राम, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, शैलेंद्र प्रताप, विद्यानंद बिकल, बबन रावत, ललन चौधरी, संगीता यादव, जयराम यादव, अजय सिंह, महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदलाल राम , पुर्व मुर्तुजा अली कैशर, मंसूर आलम, असरफ अंसारी, मोहन राजभर, अनिल कुमार, मुर्तुजा अली पैगाम, निकेशचंद्र तिवारी, लालबाबू प्रसाद, अभिषेक कुमार बंटी आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026