नौतन

आभूषण व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले को जेल

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार के एक आभूषण व्यवसायी से चार लाख रुपये की रंगदारी की मांग गई है। इसके साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकीदी गयी है। आभूषण व्यवसायी नौतन बाजार का बलजोरी उर्फ सुरेन्द्र सोनी है। व्यवसायी ने आवेदन देकर रंगदारी मांगने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। व्यवसायी ने बताया कि नौतन निवासी एक युवक ने उसकी ज्वेलरी की दुकान पर छह अक्टूबर को एक चिट्ठी गिराकर उसके माध्यम से चार लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। इसके बाद मोबाइल पर फोन करके रुपये की मांग करता रहा। इस दौरान उसने कुचायकोट-मीरगंज मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप पर रुपये लेकर पहुंचने की बात कही। स्वर्ण व्यवसायी पुलिस को सूचना देने के पैसे देने पहुंचा। लेकिन, युवक पुलिस की निगरानी की आशंका में वहां पैसे लेने के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद व्यवसायी ने पुलिस को आवेदन देकर फोन करने वाले का मोबाइल नंबर भी दिया। पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर आरोपित को नौतन बाजार स्थित उसके कपड़े की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि गिरफ्तार युवक नौतन निवासी अभय कुमार उर्फ सुनील कुमार है। पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026