पचरुखी प्रखंड

अगलगी 10 लाख की संपत्ति जलकर राख, तीन झुलसे

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दो अलग-अलग जगहों पर सोमवार को हुई अगलगी की घटना में करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पहली घटना पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर गांव में सोमवार की दोपहर कूड़े से उड़ी चिंगारी से करीब एक दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इसमें रखे दो बाइक, एक चार पहिया वाहन, आठ साइकिल, अनाज , कपड़ा, फर्नीचर समेत करीब आठ लाख की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान है। आग पहले भुटेली प्रसाद के घर में लगी। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के दर्जन भर छोटी झोपड़ियों को भी जला डाला। इस अगलगी में दर्जनों पशु शेड जल गए। पशुपालकों ने अपनी पशुओं की रस्सी काट भगाया। स्नातक के छात्र गीता, गोविंद एवं मोहित ने बताया कि उनके पठन-पाठन सामग्री समेत सभी डिग्री के प्रमाण पत्र जल गए। अग्निपीड़ितों में राजकिशोर यादव, वीरेंद्र यादव, वसूली यादव, पृथ्वी यादव आदि शामिल हैं। वहीं उखई बिन टोली में तीन-चार घर जलने से लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। वहीं दूसरी ओर आंदर प्रखंड के असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव में सोमवार की संध्या करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस दौरान एक लड़की एवं दो व्यक्ति झुलस गए। बताया जाता है कि श्रीभगवान भगत के घर में बिजली का बोर्ड लगा हुआ था। उस बोर्ड से अचानक आग निकलने लगी और वह आग विकराल रूप पकड़ लिया। इसमें दो घर श्रीभगवान भगत एवं संजय भगत का घर में रखी करीब दो लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग की सूचना मिलते गांव के समाज सेवी कमलेश कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि विजय बैठा, रमेश पासवान, रमेश यादव, अखिलेश कुमार पासवान, ब्रजेश दुबे सहित सैकड़ों ग्रामीण पहुंचकर आग को काबू में किए। आग लगने से 10 क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल धान, 2 क्विंटल चावल, कपड़ा, फर्नीचर, 5 मोबाइल आदि जलकर राख हो गई। साथ ही झोपड़ीनुमा घर में बैठे संजय भगत एवं श्रीभगवान भगत तथा श्रीभगवान भगत की लड़की बबीता कुमारी झुलस गई। बबीता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी तक सहायता के लिए कोई प्रशासन नहीं पहुंचा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026