परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास उत्तर प्रदेश से बाइक से शराब लेकर बिहार में सप्लाई करने के लिए ला रहे दो शराब धंधेबाज का थाने की पुलिस ने सोमवार को बाइक सहित 25 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के बरी राय गांव निवासी धर्मेंद्र यादव और नितेश कुमार बताया जाता है। नौतन सीमा से उत्तर प्रदेश की सीमा सटे होने के कारण शराब का धंधा बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है। उत्पाद विभाग इस कार्य को रोकने में विफल है। वैसे तो पुलिस विभाग को कभी-कभी सफलता मिल जाती है, लेकिन अभी यह धंधा फल फूल रहा है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर धंधेबाजों को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…