परवेज अख्तर/सिवान :- सीवान-छपरा एनएच 531 पर चांप में बन रहे ओवरब्रिज के पास एप्रोच सड़क खराब होने का असर पचरुखी से लेकर सीवान तक दिखा। करीब आठ किलोमीटर तक सड़क पर मंगलवार को जाम का नजारा आम रहा। जाम से निजात दिलाने में स्थानीय थाना को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। छपरा की तरफ से सिवान की ओर आने वाले ट्रक की तीन कतारें लगी थीं। ऐसे में सिवान से छपरा की ओर जाने वाली गाड़ियों को निकलने में काफी परेशानी हुई। यह हाल सुबह से दोपहर तक रहा।
एप्रोच सड़क पर बालू लदे दो ट्रक भी बीच में फंस गए थे। जिसे क्रेन व जेसीबी की मदद से निकालने का प्रयास किया जा रहा था एनएचआई के प्रबंधक तकनीकी अमित कुमार ने बताया कि जब तक सड़क के बगल का पानी का स्तर कम नहीं होगा। तब तक काम करने में दिक्कत है। सड़क की फिर से खोदाई कर बाहर से मिट्टी व मेटल डालना होगा। इस समय सभी जगह जलजमाव के चलते मिट्टी बाहर से लाने में परेशानी है। ऐसे में जैसे पानी कम होगा। खोदाई शुरू कर नए तरीके से ऊंचा कर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…