परवेज अख्तर/सिवान :- एसडीओ मंजीत कुमार एवं एसडीपीओ हरेश शर्मा ने मंगलवार को कंटेनमेंट जोन में लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस संबंध में सीओ पारसनाथ राय ने बताया कि सिरसांव पंचायत के पीपरा वार्ड संख्या 6, बालबंगरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 एवं रमसापुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
सीओ ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में दुकानें बंद रखने, राशन का वितरण होम डिलिवरी करने, बिना जरूरत के घर से बाहर नहीं निकलने, मास्क का उपयोग करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, किसी भी भीड़भाड़ वाले स्थान पर नहीं जाने आदि आवश्यक जानकारी लोगों को दी गई। इस दौरान प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन को सील कर दिया गया। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, जीपीएस सुनील कुमार, बीसीओ गणेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…