मैरवा

दो घंटे तक मझौली चौक पर लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान

परवेज़ अख्तर/सिवान:- मैरवा के मझौली चौक पर मंगलवार को दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसे देख ऐसा लग रहा था कि लोग कोरोना से बेखौफ हो गए हैं। जाम में फंसे लोग तेज धूप में कराहते रहे। आस-पास के व्यवसायी भी परेशान रहे। मझौली चौक पर मेन रोड, मैरवा धाम रोड, सलेमपुर रोड और स्टेशन रोड में सैकड़ों गाड़ियां फंसी रहीं। पैदल चलना भी लोगों का दुश्वार था। जाम का एक मुख्य कारण बैंक ऑफ इंडिया के सामने सड़क के किनारे सैकड़ों बेतरतीब खड़ी बाइकें थी। दो घंटे के बाद धीरे-धीरे बाइक सवार आगे की तरफ बढ़ने लगे।

जाम में बड़े वाहनें भी फंसी हुई थीं। मझौली चौक पर अस्थाई टैक्सी पड़ाव भी जाम का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन जाम लगता है। मझौली चौक के निकट छह बैंक हैं। कई एटीएम भी हैं। इसके अलावा प्रखंड कार्यालय भी है। यही कारण है कि इस चौक पर ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का आना जाना अधिक रहता है। वाहन चालकों की छोटी सी चूक जाम का कारण बनती है। लोगों का कहना है कि मझौली चौक पर स्थाई रूप से पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जानी चाहिए ताकि जाम पर नियंत्रण पाई जा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026