Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खुजवा गांव के तालाब में डूबने से मजदूर की मौत

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के खुजवा गांव में मंगलवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मृतक गोपालगंज जिला के खजुरिया थाना क्षेत्र के डुमरसन निवासी सीताराम महतो बताया जाता है।जानकारी के अनुसार सीताराम महतो निर्माणाधीन अस्पताल के पास एक तालाब में स्नान करने गया था। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सीताराम को डूबते देख वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

थोड़ी देर में मजदूर का शव पानी में उपलाता देख शव को बाहर निकाला गया और घटना की जानकारी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। बताया जाता है कि सीताराम महतो अपने क्षेत्र के दर्जनभर मजदूरों के साथ खुजवा गांव में बन रहे निर्माणाधीन अस्पताल में काम कर रहा था। मंगलवार की दोपहर भोजन के समय वह तालाब में स्नान करने गया था तभी नहाने के क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के बाद वह घर नहीं गया था। गांव में उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026