जामो बाजार: जन्माष्टमी को लेकर दो दिन गुलजार रहेगा जामो का रामजानकी मंदिर

  • शुक्रवार की शाम मंदिर परिसर से निकलेगी शोभा यात्रा
  • आयोजन की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो बाजार स्थित श्री रामजानकी मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां की जा रही है. स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के भी श्रद्धालु इसमें बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं. मंदिर में शुक्रवार व शनिवार को पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर की सजावट की जा रही है. मंदिर में दो दिनों तक मेले का भी आयोजन होगा. साथ ही मंदिर परिसर से बाजार व आसपास के क्षेत्रों में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी.

ध्रुप गुप्ता, विशाल माली, रंजन सोनी, विजय साह, प्रताप शर्मा, राजा कुमार समेत कई लोग आयोजन को लेकर काफी तत्पर दिख रहे हैं. मंदिर परिसर के अलावा जामो चौक से भी जुलूस की शक्ल में निकलने वाली शोभायात्रा लोगों के आकर्षण के केन्द्र में रहेगी. दूसरी तरफ पंडित जितेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा व देवेन्द्र मिश्रा भी जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में हो रही व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे हैं. शनिवार को मंदिर परिसर में स्थानीय प्रमोद सोनी के तरफ से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है. लोगों ने बताया कि प्रमोद सोनी द्वारा यह कार्य कई वर्षों से चलाया जा रहा है. वे धार्मिक कार्यों में आगे रहते हैं.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026