सिवान: सड़क हादसे में चार लोग घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड़ की है. जहां अनियंत्रित बाइक दिवार से टक्करा गई. जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मीरगंज के खेमन टोला निवासी अरबाज़ अली के रूप में हुई.घायल ने बताया की भाई को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जा रहा था. उसी दौरान अनियंत्रित बाइक दिवार से टक्करा गई.

दूसरी घटना सीवान-छपरा मुख्य मार्ग की है. जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान दरौंदा निवासी राजेश कुमार, सुभाष सिंह व मैरवा निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है.एक पक्ष के घायल ने बताया की उलटे साइड से बाइक सवार आया और पीछे से टक्कर मार दिया. जबकि दूसरे बाइक सवार ने बताया की टर्निग मोड़ पर सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दिया. तीनों घायलों को सिर, पैर व हाथ में गंभीर चोट आई है. घायल सुभाष की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024