जामो: मारपीट कर सिर फोड़ने से आहत हो आत्महत्या करने की प्राथमिकी

  • क्षेत्र में घटना को लेकर हो रही कई तरह की चर्चा
  • घटना के बाद से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के तैया डुमरी गांव निवासी शिव कुमार सिंह की मौत मामले में मृतक की पत्नी लालकुंवर देवी के बयान पर प्राथमिकी की गई है। मृत शिव कुमार की पत्नी ने बयान में कहा है कि 24 सितंबर की शाम करीब छह बजे मेरे पति डुमरी बाजार गए। सूचना मिली कि डुमरी पुल के समीप रामबाबू सिंह रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। सिर पर भी वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। वहां मौजूद अभिषेक कुमार, रितिक कुमार समेत छह नामजद व दो से तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट की। काफी देर तक पति के नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह नींद खुलने के बाद देखा गया कि उनका शव घर के बाहर झोपड़ी में लटका हुआ है।

उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लालकुंवर देवी ने बयान में यह भी कहा है कि परिवार की मर्यादा व मारपीट से आहत होकर पति ने आत्महत्या कर ली। हालांकि सोमवार दोपहर स्वजन सिर्फ हत्या की ही बात कह रहे थे। घटना व प्राथमिकी को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने के बाद स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026