परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर बैंक आफ इंडिया शाखा से राशि निकाल कर घर लौट रही एक महिला से उचक्कों ने 20 हजार रुपया की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़िता मुबारकपुर निवासी राधिका देवी ने थाना थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि चैनपुर स्थित बैंक आफ इंडिया में उसका खाता है।
सोमवार की दोपहर अपने खाते से 20 हजार रुपये निकासी कर घर लौट रही थी तभी उसके पीछे दो ठग बैंक से ही लग गए। जब वह अस्पताल मोड़ के समीप पहुंची तो उक्त ठगों ने कागज में लपेटे तीन लाख रुपये का बंडल में रखे तथा 20 हजार रुपये मांग खरीदारी करने बाजार चले गए। घंटों इंतजार के बाद जब दोनों ठग नहीं पहुंचे तो महिला ने झोला खोलकर देखा तो उसमें रुमाल में बंधा कागज का बंडल था। घटना के बाद महिला रोते हुए इसकी जानकारी अपने स्वजनों को दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…