Categories: पटना

जमुई: मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, 30 अर्ध निर्मित हथियार बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

जमुई: बिहार में इस समय पंचायत चुनाव हो रहा है. लेकिन इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हथियार तस्करी और अवैध हथियारों का मिलना जारी है. इस कड़ी में अब जमुई में एक लेथ की दुकान में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने यहां से एक देसी पिस्टल और 30 अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक जमुई के महिसौरी इलाके में लेथ मशीन की दुकान लगभग दो वर्षों से चल रही है. लेथ मशीन मतलब जहां लोहे के पाइप को अलग-अलग रूप दिया जाता है. साथ ही लोहे के किसी भी सामान को दूसरा आकार दिया जाता है. इस लेथ की दुकान में मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा था जिसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है इनमें से दो मुंगेर के रहने वाले हैं. जबकि तीसरा शख्स लखीसराय का निवासी है.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि लेथ की दुकान में हथियार बनने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई. यहां से एक तैयार ब्रिस्टल और 30 अर्ध निर्मित हथियार बरामद हुआ है. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो मुंगेर के और एक लखीसराय का रहने वाला है. यह तीनों आरोपी यहां किराये का दुकान लेकर लेथ की दुकान चला रहे थे.

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि यहां हथियार के पार्ट्स को तैयार किया जाता है और फिर उसे मुंगेर भेजा जाता है जहां असेंबल कर उसकी सप्लाई होती है. एसपी ने कहा कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026