Categories: पटना

साइकिल चोर समझकर शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, वीडियो VIRAL होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में नाबालिग छात्र की लात-घूसे से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक निजी स्कूल के टीचर द्वारा पार्किंग में खड़े एक छात्र को साइकिल चोर समझ कर बेहरमी पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब टीचर द्वारा छात्र की पिटाई की जा रही थी, तो उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था.

कई लोगों ने मिलकर की पिटाई

हालांकि, जैसे ही छात्र पिटाई के दर्द से शोर मचाने लगा तो एक-एक कर वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी. भीड़ में से भी कुछ लोगों ने छात्र पर अपना हाथ साफ किया. इधर, स्कूल की छत से किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.

घटना के संबंध में छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा किसी कार्य से स्कूल गया था, जहां निजी स्कूल के शिक्षक और उनके सहयोगियों ने साइकिल चोर समझ कर उसकी बुरी तरह पिटाई की. मारपीट के कारण बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बीरपुर ललित नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पिटाई से घायल बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

घायल लड़के के पिता ने कहा कि बीरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई गई है. जो भी दोषी हों पुलिस उसे सख्त से सख्त सजा दे. वहीं, जब इस बाबत बीरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि छात्र के पिटाई का वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026