मैरवा में ट्रेन ठहराव के लिए जन संघर्ष समिति की बैठक

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मैरवा रेलवे स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए आंदोलन की रुपरेखा तय करने को लेकर संघर्ष समिति की रविवार को बैठक हुई। मैरवा रेलवे स्टेशन पर अवध असम एक्सप्रेस और लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव पहले होता था, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौर में इस ठहराव को मैरवा में निरस्त कर दिया गया था। पुनः ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस व मथुरा एक्सप्रेस का ठहराव करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसको लेकर एक बार फिर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

निर्णय हुआ की सांसद और स्थानीय विधायक को मांग पत्र सौंपने सौंपा जाएगा। फोन पर संपर्क करने पर सांसद ने संसद सत्र में रेल मंत्री के समक्ष मांगों को रखने का आश्वासन दिया। विधायक ने भी अपने स्तर से प्रयास करने को कहा। साथ ही साथ मैरवा को अनुमंडल बनाने के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में प्रभु वर्णवाल गणेश प्रसाद धीरेंद्र पांडेय मुरली पटेल प्रभु प्रसाद भागवत प्रसाद ओम प्रकाश जायसवाल समेत कई लोग शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026