दारौंदा: पदाधिकारियों ने किया ढैंचा की खेती का निरीक्षण, दिए कई सुझाव

✍️परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुस्तफा अंसारी एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक सरस सिंह ने शनिवार की शाम बालबंगरा, रामगढ़ा एवं रसूलपुर पंंचायत के विभिन्न गांवों में लगी ढैंचा की खेती का निरीक्षण किया तथा किसानों को कई सुझाव दिए। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि हरित चादर योजना 2023 के तहत बालबंगरा में किसान चंद्रदेव राय, जगलाल राय, राम अवतार गिरि, शिवजी प्रसाद राय, कमलेश यादव, हृदया कुमार, पवन कुमार आदि की करीब 50 एकड़ खेत में ढैंचा की खेती की गई है।

तकनीकी सहायक प्रबंधक ने कहा कि ढैंचा एवं मूंग की खेती को सरकार बढ़ावा दे रही है। ढैंचा एवं मूंग की खेती से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। खेतों में उत्पादन की क्षमता हर वर्ष तेजी से कम रही है। इस कारण मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए ढैंचा एवं मूंग की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। ढैंचा के बीज पर किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है जिस खेत में ढैंचा की खेती होती है उस खेत में धान की फसल लगाने के बाद बिना रसायनिक खाद डाले अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने ने बताया कि ढैंचा के बीज उपलब्ध है, किसान अपनी खेतों में ढैंचा की खेती कर सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026