Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जवाहर नवोदय विद्यालय में 25 मई तक गर्मी की छुट्टी घोषित

सिवान : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने इस बार गर्मी की छुट्टी पहले ही
करने की घोषणा कर दी है। जिला मुख्यालय स्थित नवोदय विद्यालय में एक
अप्रैल से 25 मई तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। इसके बाद अगर कोरोना को लेकर
लॉकडाउन खत्म होगा तो स्कूल 26 मई से खुलेगा। नहीं तो फिर आगे भी यह बढ़
सकता है। ज्ञात हो कि हर साल नवोदय विद्यालय में मई में गर्मी की छुट्टी
शुरू होती थी। लेकिन चूंकि कोरोना को लेकर विद्यालयों को बंद कर दिया गया
है।

लॉकडाउन को देखते हुए विद्यालय समिति ने लिया निर्णय

अभी लॉकडाउन 14 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। इसको देखते हुए नवोदय विद्यालय
ने फिलहाल गर्मी की छुट्टी की घोषणा एक अप्रैल से कर दी है। इस बार नवोदय
विद्यालय में नामांकन लेने वाले छात्रों को इंतजार करना पड़ सकता हैं।
छठीं क्लास के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी को ले ली गयी थी। उसका रिजल्ट
मार्च के अंतिम सप्ताह में आना था। अप्रैल और मई में नामांकन प्रक्रिया
होती। इसके बाद जून के अंतिम सप्ताह से नया सत्र शुरू होता है लेकिन इस
बार नामांकन प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। हो चुकी थी नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा
नवोदय विद्यालय में नौवीं और 11वीं के अलावा सारी कक्षाओं की वार्षिक
परीक्षा ली जा चुकी थी। स्कूल प्रशासन से रिजल्ट तैयार कर लिया है। अब जब
स्कूल खुलेगा तो छात्रों को रिजल्ट दे दी जायेगी। सारे बच्चों को अगली
कक्षा में पढ़ाई शुरू का निर्देश जारी किया गया है।
–

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026