Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सुबह में चहल पहल के बाद सड़कों पर देखने को मिल रहा सन्नाटा

परवेज अख्तर/सिवान : क़ोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम को लेकर जिले में लॉकडाउन किया गया है। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से इसके अनुपालन करने की अपील की जा रही है। बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। हालांकि धूप तेज होने के कारण इसका असर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के आठवें दिन को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में 10 बजे से 4 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरत के सामानों की दुकानें खुली रही और लोग खरीदारी करते देखे गए। मेडिकल स्टोर व बैंक भी
खुले रहे तथा लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को भी मेंटेन किया। चौक चौराहों पर पुलिस बेवजह घूमने वालों पर सख्त नजर आई। शहरी क्षेत्र स्थित सभी बैंक सोमवार को खुले नजर आए। लॉकडाउन के कारण किराना और मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहीं। बाजारों में सन्नाटा नजर आया। इक्का-दुक्का लोग ही जरूरत के सामानों की खरीदारी के लिए बाहर देखे गए।

अपना रहे तरह तरह के हथकंडे

इस दौरान बे-रोकटोक लोग सड़क पर चलते नजर आए कुछ लोग आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए रोड पर निकले तो कुछ लोग मटरगश्ती करने के लिए भी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। प्रशासन द्वारा लगातार वाहन चेकिंग के साथ सख्ती बरती जा रही है। फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं है। लगातार ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शहर से लेकर गांव तक प्रचार प्रसार की जा रही है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के साथ हीं घर में रहने की अपील की जा रही है। फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में कोरोना से जंग जीतना मुश्किल साबित होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026