Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नीट मेडिकल की परीक्षा में जयंत ने लहराया परचम, स्वजनों में खुशी की लहर

जयंत के पिता सीवान के चर्म रोग स्पेशलिस्ट तो वही माता बसंती कुमारी सिवान के सदर अस्पताल में है पदस्थापित

परवेज़ अख्तर/सिवान:
नीट मेडिकल की परीक्षा में महाराजगंज प्रखंड के पोखरा गांव निवासी डॉक्टर कृष्णा प्रसाद सिंह कुशवाहा के एकलौता पुत्र जयंत प्रसाद सिंह ने उत्तीर्ण होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके इस सफलता से स्वजनों में खुशी की लहर है।स्वजनों ने बच्चे को मिठाई खिला उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा सिवान स्तिथ महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजय हाता स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के दौरान मैट्रिक में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। फिर उसके बाद उन्होंने इंटर की परीक्षा इंटरनेशनल एक्ससेस स्कूल बरहन सीवान से 93.6 प्रतिशत से उत्तीर्ण की।

नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया जेनरल कैटेगरी रैंक 1202 तथा ऑल इंडिया ओबीसी रैंक 344 तथा 720 में 670 अंक के साथ प्रथम प्रयास में सफलता पाई है। इनका परिवार वर्तमान में महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी बंगाली में रहते हैं।इनकी माता बसंती कुमारी जो सीवान के सदर अस्पताल में पदस्थापित हैं।तथा पिता डॉ कृष्णा प्रसाद सिंह कुशवाहा अस्पताल रोड स्थित बड़हरिया स्टैंड सिवान में मशहूर चर्म रोग स्पेशलिस्ट हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026