छपरा : शक्ति संचय का महापर्व शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशस्थापना किया गया। मशरक रेलवे स्टेशन शिव मंदिर, गोला रोड मंदिर, मां सिद्दीदात्री मंदिर, बहरौली शिव मंदिर, चैनपुर मंदिर, चांद बरवा काली स्थान समेत प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश मंदिरों के परिसर में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना किया गया। मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे,वही कोरोना संक्रमण को देखते हुए भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ पर रोक लगाई गई थी।
मौके पर विधिवत पूजा पाठ के साथ ही ध्वजारोहण किया गया। मशरक प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा स्थलो पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना किया गया। वही चांद बरवा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में कलश स्थापना के पहले नव युवक दुर्गा पूजा समिति ने सोशल डिस्टेंस का पालन करतें हुए शिव मंदिर के प्रांगण से बड़वाघाट घोघाड़ी नदी के घाट पर पहुंच विधिवत जल भरी किया गया। उसके बाद वापस मंदिर परिसर पहुंच पूजा अर्चना कर कलश स्थापना हुआ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…