सिवान :- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला संयोजक सुनील सेठ ने पत्रकार एवं अधिवक्ता जयनाथ सिंह को सीवान जिले का सह संयोजक बनाया है। इस संबंध में एक मनोनयन पत्र देकर संगठन के नीतियों को विस्तार करने का दायित्व दिया गया है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति क्रांतिकारी पत्रकारों का अखिल भारतीय संगठन है,और पत्रकारों के हित में सदैव लड़ता रहा है । इसी संगठन की बदौलत कई राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून भी बनाए गए हैं।
अपने मनोनयन के बाद पत्रकार अधिवक्ता जय नाथ सिंह ने कहा कि पत्रकारों के अस्मिता की लड़ाई वे सदैव लड़ते रहे है,और इस दायित्व के मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सीवान के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। इनके मनोनयन पर पत्रकारों ने बधाई दी है बधाई देने वालों में जिले के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार सिंह ,अशोक कुमार पांडेय, मनोज कुमार सिंह ,परवेज़ अख्तर,सुशील कुमार सिंह,जमाले फारुख, राकेश कुमार पांडे उर्फ कल्लू बाबा, धर्मेंद्र तिवारी, शिव नाथ पांडेय अभिषेक सिंह और कौशलेंद्र चौबे आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…