Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हत्या कांड के मामले में लम्बे समय से जेल में बंद कैदी की हालत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती

परवेज़ अख्तर/सिवान:- लम्बे समय से हत्या कांड के मामले में मंडल कारा में बंद कैदी को बेहोशी की हालत में सोमवार की दोपहर सदर अस्पताल में जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा टोला गांव निवासी अजित राम नामक बंदी की हालात जेल परिसर में सोमवार की अहले सुबह खराब हो गई। जिसे आनन-फानन में जेल प्रशासन ने अस्पताल में बने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां प्रथम उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार की दोपहर सिवान सदर अस्पताल में लाया। जहां उसका इलाज जारी है। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ अहमद अली ने बताया कि वह मिर्गी रोग तथा अन्य रोग से पीड़ित है।जिसका इलाज जारी है। यहां बताते चलें कि जेल में बंद अजीत राम जो तितरा टोला गांव निवासी रामसागर राम का बेटा है। जो हत्याकांड में लंबे समय से सीवान मंडल कारा में बंद है। जिसके विरुद्ध मैरवा थाना में कांड संख्या 274/17 दर्ज है। खबर लिखे जाने तक उसका इलाज जारी था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024