Categories: पटना

JDU ने रामविलास पासवान के नाम पर पॉलिटिक्स बंद करने की दी सलाह, कहा- CM नीतीश हर निर्णय लेने में हैं सक्षम

पटना: बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के नाम पर राजनीति हो रही है।चिराग पासवान और तेजस्वी यादव सीएम नीतीश को पत्र लिखकर कई डिमांड कर रहे हैं। इस पर जेडीयू ने इन नेताओं को करारा जवाब दिया है . जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने रामविलास पासवान के नाम पर राजनीति बंद करने की सलाह दी है।

खगड़िया में मीडिया से बात करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आज कुल दल के नेता स्व. रामविलास पासवान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। आज हमारे बीच रामविलास पासवान जी नहीं है। सामाजिक परिवर्तन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज उनके नाम पर कुछ डिमांड किया जा रहा है। हमारे मुख्यमंत्री निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं। जो भी निर्णय लेना होगा वो लेंगे। लेकिन राजनीत के लिए राजनीतिक दल डिमांड करे यह उचित नहीं है। हमारे मुख्यमंत्री हर निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं।

बता दें, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव लगातार यह मांग कर रहे हैं कि रामविलास पासवान की पुण्यतिथि-जयंती पर राजकीय समारोह आयोजित की जाये। साथ हीं उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। वहीं चिराग पासवान की तरफ से आज स्व. रामविलास पासवान की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव,लालू यादव समेत अन्य नेताओं को आमंत्रित किया है। बीजेपी के भी कई नेताओं को बुलाया गया है। हालांकि सीएम नीतीश ने चिराग को मिलने के लिए समय देने से मना कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026